IQNA

ऐतिहासिक दिल्ली मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए भारत के प्रधान मंत्री से सहायता का अनुरोध

16:10 - June 07, 2021
समाचार आईडी: 3476003
तेहरान (IQNA) दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम ने भारत के प्रधान मंत्री को एक पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक मस्जिद के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए कहा है।

एकना ने इंडिया टुडे के अनुसार बताया कि  दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में  कहा कि दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद को पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत है।
रविवार को उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री मोदी से कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ऐतिहासिक मस्जिद की मरम्मत का आदेश देने का आह्वान किया। उन्होंने पत्र में कहा कि 1956 से समय-समय पर मस्जिद की मरम्मत का कार्य किया जाता रहा है।
अहमद बुखारी ने इस पत्र में आगे कहा: कि "कई इमारत के पत्थर नष्ट हो कर लगातार गिर रहे हैं।, बुखारी ने ढहे हुए पत्थरों और मीनार की जर्जर स्थिति से हुए नुकसान की तस्वीरें भी भेजीं हैं।
बुखारी ने कहा: कि "इन पत्थरों के गिरने से उनके आसपास के अन्य पत्थर भी गिर सकते हैं, और इसलिए, किसी भी गंभीर क्षति को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत आवश्यक है।
उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री मोदी से पुरातत्व सर्वेक्षण को स्मारक, विशेष रूप से इसकी दो मीनारों का दौरा करने और मरम्मत शुरू करने का आदेश देने को कहा है।

3975906
captcha